डीजल एवं पेट्रोल की घटतौली और मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाकर छापेमारी की जाएगी। जिलाधिकारी ने टीम गठित कर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ये निर्देश दिए। डीएम ने कानपुर, इलाहाबाद एवं लखनऊ रोडवेज बससेवा बंद होने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से जानकारी ली। उझानी से कादरचौक जाने वाली सड़क के बीचों बीच 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन के पोल हटाने के निर्देश दिए। फल पट्टी क्षेत्र ककराला में अमरूद की खेती का क्षेत्रफ ल कम होने पर चिंता जताई।
जिलाधिकारी ने मिलावटी खाद्य पदार्थाें, दूध के निरंतर नमूने लिए जाने पर भी जोर दिया। बैंकों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। बैठक में उद्यमी और अधिकारी मौजूद रहे।