फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेट्रोल पंप के मैनेजर को लगी गोली, हाईवे किनारे खेत में घायल मिले; जिला अस्पताल रेफर

Tue, 13 Jan 2026 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

संभल जिला निवासी राजीव शर्मा बदायूं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की नौकरी करते हैं। मंगलवार दोपहर वह घायल अवस्था में हाईवे किनारे खेत में पड़े मिले। उनको गोली लगी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में स्ट्रेचर लेटे घायल युवक का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर राजीव शर्मा को किसी ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। राजीव शर्मा मंगलवार दोपहर घायल अवस्था में खेत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के दुबारी कलां निवासी राजीव शर्मा बदायूं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की नौकरी करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर एक ढाबे के सामने स्थित खेत में लोगों ने राजीव शर्मा को गोली लगी हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें