फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रदोष काल के साथ वृषभ लग्न में पूजन रहेगा अत्यंत शुभकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली रविवार को मनाई जाएगी। इसी दिन कार्तिक अमावस्या रहेगी। शाम को घर, दुकान और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। 10 को गोवर्धन पूजा और 11 नवंंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।
विज्ञापन

आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक है। इस दौरान प्रदोष काल के साथ वृषभ लग्न भी मिल रही है, जो अत्यंत शुभकारी रहेगा। आचार्य के अनुसार, अमावस्या तिथि 8 नवंबर अपराह्न 11:29 बजे से 9 नवंबर की दोपहर 12:33 बजे तक रहेगी। इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। इसलिए यह तिथि रिक्त रहेगी।
बताया कि 10 नवंबर को घरों और मंदिरों में गोवर्धन की पूजा की जाएगी। गोवर्धन पूजन की मुहूर्त सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक है और सायंकालीन मुहूर्त दोपहर 03:30 बजे से शाम 05:45 बजे तक।
विज्ञापन

बताया कि पर्व का समापन 11 नवंबर बुधवार को भाई दूज के साथ होगा। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को उपहार देता है। परिवार में भाई-बहन के रिश्ते को लेकर इस त्योहार का खास महत्व है।

महानिशा काल मुहूर्त
तंत्र साधना और विशेष पूजा के लिए रात्रि 11:49 बजे से मध्यरात्रि 12:03 बजे तक रहेगा।
प्रमुख संयोग : लक्ष्मी नारायण राजयोग यह योग बुध और शुक्र की युति के कारण बना हुआ है, जो सितंबर से दिसंबर तक सक्रिय रहेगा और दीपावली पर भी इसका प्रभाव रहेगा। इस योग से आर्थिक उन्नति, संपत्ति लाभ और व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें