फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की मनमानी के विरोध में ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने बुधवार को मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर ग्रामीण डाक कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी और डिवीजनल हेड पर मनमानी का आरोप लगाया। स्थिति में सुधार न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतानी दी।
विज्ञापन

डिवीजनल डाक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्व भारतीय डाक कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को मुख्य डाकघर में प्रस्तावित थी। प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर ने इसके लिए अनुमति भी जारी कर दी थी। बुधवार को जिले भर से ग्रामीण डाक कर्मचारी बैठक में हिस्सा लेने प्रधान डाकघर पहुंचे। आरोप है कि बैठक की अनुमति होने के बावजूद डाक अधीक्षक ने बुधवार सुबह से ही मेन गेट पर ताला डलवा दिया। ऐसे में कर्मचारियों को गेट के बाहर ही बैठक करनी पड़ी। कर्मचारियों ने डाक अधीक्षक की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन किया। सचिव राकेश बाबू सक्सेना ने कहा कि संघ के पास मुख्य डाक घर के प्रांगण में बैठक करने की अनुमति थी। इसके बाद भी कर्मचारियों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। यह मनमानी और तानाशाही है। रुपेंद्र पटेल, हेमेंद्रपाल सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मौके पर राम निवास, राहुल कुमार, जगदीश चंद्र, चंद्र प्रकाश, अरविनंद सिंह, प्रेमपाल सिंह, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें