बदायूं। इस महीने का सबसे गर्म दिन रविवार रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा तो गर्मी ने बदन को झुलसा दिया। लोगों ने जरूरी होने पर ही घरों से निकलना आवश्यक समझा। ऐसे में दिन में बाजाराें में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस था तो रविवार को यह 42.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। चिलचिलाती धूप के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त रहा।
रविवार को भीषण गर्मी में चेहरे को कपड़े से ढक्कर गुजरतीं युवतियां। संवाद