बिल्सी में हेलमेट वितरित करते कोतवाल मनोज कुमार। संवाद
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को नगर के देववाणी चौक पर एक नुक्कड़ नाटक कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद एसडीएम रिपुदमन सिंह और कोतवाल मनोज कुमार ने बाइक सवारों को हेलमेट का वितरित किया। एसडीएम ने कहा कि हेलमेट न पहनने के कारण 60 प्रतिशत लोगों की जान चली जाती है। हेलमेट सिर को चोट से बचाने का सबसे प्रभावी साधन है। सभी लोग हेलमेट का नियमित उपयोग करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद