फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिनभर गर्मी और लू में झुलसते रहे लोग

विज्ञापन
धूप से बचाव को छता लगाकर जाती युवतियां। संचाद
विज्ञापन
बदायूं। तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। पिछले 15 दिन से तापमान घट-बढ़ रहा है। इससे लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा छा जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धूप त्वचा को झुलसा रही है। लोग तरह- तरह के बचाव कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री और न्यूनतम 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही लू महसूस की गई। इससे जो लोग घरों से निकले, उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। धूप से त्वचा झुलस रही है। लोग घरों से बाहर मुंह पर कपड़ा ढककर या छाता लगाकर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। मजदूर पेशा भी काम पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसी भीषण गर्मी से सेहत के लिए खतरा बना हुआ है।



जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए बहाना पड़ रहा पसीना

जिला अस्पताल में 1320 लोगों ने पंजीकरण कराने के बाद ओपीडी में लाइन लगाकर दवा ली। ब्लड की जांच के लिए लाइन लगी रही। उल्टी दस्त, सिर दर्द और बुखार से पीड़ित 253 मरीज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उनको लू की चपेट में आने की बात बताई। तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी गई।
विज्ञापन



लू से बचने के उपाय
- कड़ी धूप यानी दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
- हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें।
- धूप में निकलते समय अपना सिर ढकने के लिए कपड़ा, टोपी या छाते का उपयोग करें।

- पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। सफर में पीने का पानी साथ में रखें।




आम का पना और खरबूजा एक संग न करें सेवन
गर्मी में आम के पने के साथ खरबूजा खाना सेहत के लिए नुकसानदेह है। आम का पना लेने के बाद आधा घंटे तक कुछ नहीं लेना चाहिए। पना लेने के बाद खरबूज खाने से अपच की शिकायत होने की आशंका बढ़ जाती है। संतुलित आहर लेकर लू के प्रकोप से बचा जा सकता है। - डॉ. राघवेंद्र मोहन, यूनानी एवं आयुर्वेद विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी

धूप से बचाव को छता लगाकर जाती युवतियां। संचाद

धूप से बचाव को छता लगाकर जाती युवतियां। संचाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें