फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को समाज के लोगों ने चौक पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि महाराणा प्रताप चौक का दोबारा जीर्णोद्धार कराया जाए और वहां महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। उनका कहना था कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में मामले की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। क्षत्रिय समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर दशहरा तक कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर का क्षत्रिय समाज एकजुट होकर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शनकारियों ने चौक का जीर्णोद्धार कराने, प्रतिमा की भव्य स्थापना और दोषियों पर कार्रवाई को अपनी प्रमुख मांग बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें