फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिलेभर की मस्जिदों में लोगों ने अदा की जुमा अलविदा की नमाज

विज्ञापन
बिल्सी के मुख्य बाजार में रुट मार्च करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर समेत जिले की सभी मस्जिदों में शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों ने अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान जिले की सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में नमाज के बाद पूर्व मंत्री आबिद रजा ने मस्जिद परिसर में लगाए गए कैंप में नमाजियों से गले मिलकर और हाथ मिलाकर जुमा अलविदा और आने वाली ईद की मुबारकबाद दी। जगत की गौसिया मस्जिद में जश्न-ए-तकमीले तिलावते क़ुरआन का आयोजन हुआ। इसके अलावा जिले में ककराला, सहसवान, बिसौली, दातागंज, उझानी, इस्लामनगर समेत तमाम शहरों की मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजामात रहे।
उसावां। महीने के अंतिम शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज कस्बे की नूरानी मस्जिद में शांतिपूर्ण वातावरण में अकीदत के साथ अदा की गई।
ओरछी। क्षेत्र के गांव सिसरका में जुमा अलविदा की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने मुल्क की सलामती की दुआ की।
फैजगंज बेहटा। कस्बे में जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। यहां छह मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज पुलिस के कड़े पहरे में पढ़ी गई। नमाजियों की सबसे ज्यादा भीड़ जामा मस्जिद में रही।
विज्ञापन

उसहैत। क्षेत्र में रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज अदा की गई।
दबतोरी। क्षेत्र में रमजान उल मुबारक के पाक महीने का आखिरी जुमा पर क्षेत्र भर में अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई।


पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में किया रूट मार्च
बिल्सी। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जुमा अलविदा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सुनील कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल रूट मार्च किया। संवाद

बिल्सी के मुख्य बाजार में रुट मार्च करती पुलिस। संवाद

बिल्सी के मुख्य बाजार में रुट मार्च करती पुलिस। संवाद

बिल्सी के मुख्य बाजार में रुट मार्च करती पुलिस। संवाद

बिल्सी के मुख्य बाजार में रुट मार्च करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें