फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंदगी के विरोध में वार्ड-19 के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गंदगी को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड 19 के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या तीन एवं वार्ड संख्या 19 में लंबे समय से लोग गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गंदगी से परेशान लोगाें ने कहा कि वार्ड की नालियों में हमेशा दूषित जलभराव और कीचड़ भरी रहती है। इस कारण यहां लगातार मच्छरों का प्रकोप रहता है। वार्ड में पिछले दो माह से सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में हरी घास तक उग आई है। मेहराज बेगम ने बताया कि सफाई कर्मचारी के न आने के कारण उन्हें नालियों की सफाई खुद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

नालियों में लगातार पानी भरा रहने के कारण वार्ड में संक्रामक रोग फैल सकते हैं। शिव मंदिर के पास तो और भी बुराहाल है। यहां सड़क पर कीचड़ होने से अक्सर वाहन चालक फिसलकर घायल हो जाते हैं। उक्त समस्या को लेकर कई बार वार्ड के सभासद को अवगत कराया है। मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन कर रहे अंसार अहमद, साकिर हुसैन, रुखसाना बेगम, जीनत, सलमान, रुमा देवी, सोहनलाल, संजीदा बेहम, अली मोहम्मद आदि ने डीएम से उक्त समस्या का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें