फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सावन भर शहर के लोगों को नहीं मिलेगी जाम से निजात

विज्ञापन
गोपी चौक पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में ई-रिक्शा और ऑटो का कोई रूट निर्धारित नहीं है। इस वजह से चालक कहीं भी वाहन खड़ा कर यात्री भर रहे हैं। ऐसे में रोजाना जाम लग रहा है। यह जाम की स्थिति अभी सावन तक लोगों को झेलनी पड़ेगी। इसको लेकर अभी कोई प्लान तैयार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मुख्य बाजार में बेरोक-टोक घुसने से जाम लगा रहा। इससे दुकानदार भी परेशान हो रहे और खरीददारी करने गांव से आने वाले लोग भी परेशान रहे। शहर में यातायात व्यवस्थित करने के लिए करीब दो साल पहले पांच वाहन स्टैंड बनाए गए थे, लेकिन आज तक वह संचालित नहीं हुए।
स्टैंड से यात्रियों को न बैठा कर चालक शहर में किसी भी जगह से बैठा रहे हैं। इस वजह से जाम लग रहा है। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
-
- सावन का महीना समाप्त होने के बाद ट्रैफिक रूट चार्ट तैयार कराया जाएगा। जो नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य बाजार में किसी कीमत पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। - अजय पाल सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें