फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हैंडपंप खराब, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Oct 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
महिलाओं के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक ग्रामीण
विज्ञापन
उझानी। कादरचौक क्षेत्र के गांव विरौतिया में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर महिलाओं के साथ जुटे ग्रामीणों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कूरखेड़ा के मजरा विरौतिया में इंडिया मार्का हैंडपंप तीन- चार खराब हैं जिसमें दलित समुदाय बाहुल्य इलाके में दो हैंडपंप हैं। खराब होने के बाद से उन्हें ठीक नहीं कराया है। ग्रामीण सत्यभान और गोविंद ने बताया कि प्रधान समेत ब्लॉक के अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की।
त्योहार से पहले दोनों हैंडपंप ठीक कराने का भरोसा भी दिलाया लेकिन दिवाली पर भी पेयजल का संकट बना रहा। परेशान महिलाओं के साथ मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ब्लॉक के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि उन्हें पानी के लिए दूसरे इलाके में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने महिलाओं समेत ग्रामीणों की दिक्कतें बयां करते हुए डीएम को शिकायत भेजी है।
कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शनकारियों में मुन्नी, ममता, रीना, सत्यवती, नीरज कुमार, सचिन और चंद्रपाल आदि लोग शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें