श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
गुरूवार को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात रामलीला मैदान अस्तल मढ़ी से शुरू होकर बैंक रोड से मोहल्ला इमलिया नगल से होते हुए थाने के सामने, मैन मार्केट से होते हुए मोहल्ला साहूकारा, बजरिया मोहल्ला होते हुए काजी हाउस, मोहल्ला खेड़ा, पटवा मोहल्ला होते हुए अंसारी चौराहे, टाउन एरिया होते हुए मार्केट, विधायक निवास से होते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर देर शाम बारात का समापन हो गया। बारात में काली का अखाड़ा, गौरी पुत्र गणेश की झांकी के साथ ही लव- कुश, रामदरबार की झांकी, शंकर पार्वती, देश भक्ति की झांकी, राधा-कृष्ण रासलीला की झांकी और साईं बाबा की झांकी कई झांकिया शामिल रही। राम बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धर्म प्रेमियों ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आरतियां उतरी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी तैनात रही। इस मंौके पर शारदा कांत शर्मा उर्फ शीकू, लोकेश शर्मा, अनुज शर्मा, खुशाली राम, वेदराम, ओम प्रकाश यादव, अंकित भारद्वाज, अर्पित भारद्वाज, अनुरोध गुप्ता, पिंटू गुप्ता और शोवी शर्मा आदि का सहयोग रहा।