फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की पैथालॉजी में मरीजों से अभद्रता, हंगामा

Thu, 19 Nov 2015 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस बोले, मामला जानकारी में कार्रवाई करेंगे
विज्ञापन


पैथालॉजी में खून की जांच को पहुंचे मरीजों से अभद्रता
 
मरीजों को समझा-बुझा कर शांत कर दिया गया।
शहर के मोहल्ला शहवाजपुर के छत्रपाल मौर्य, चंदोखर गौटिया के मुनीश कश्यप, नई सराय के शुभम अग्रवाल को कई दिन से बुखार आ रहा है। यह लोग गुरुवार को जिला अस्पताल पहुुंचे। डॉक्टर ने खून की जांच के लिए लिखा। इसके बाद यह लोग जिला अस्पताल की पैथालॉजी पहुंचे। आरोप है कि वहां काफी देर खड़े रहने के बाद भी उनका सैंपल नहीं लिया गया। पैथालॉजी में एलटी वीर सिंह गपशप में लगे थे। मरीजों ने जब सेंपल लेने की बात कही, तो वह तमतमा गए। आरोप ये भी है कि मरीजों को गालियां देने लगे। इससे मरीज भी भड़क गए। एलटी वीर सिंह ने जब मरीजों का गुस्सा देखा, तो वह वहां से खिसक लिए। बाद में तमाम मरीज एकत्र होकर सीएमएस डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री के पास पहुंचे। सीएमएस ने उनको कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


किसी से विवाद नहीं हुआ: एलटी
बदायूं। एलटी वीर सिंह का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। पैथालॉजी में स्टाफ पहले से कम है। इस वजह से काम में कुछ देरी हो जाती है। अगर कोई मरीज अभद्रता का आरोप लगा रहा है तो यह गलत है। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। सीएमएस, डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि
विज्ञापन

मामला मेरी जानकारी में है। मरीजों से लिखित शिकायत देने को कहा गया है। लिखित शिकायत आने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें