उघैती से गुजर रहे हाई-वे पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते लोग।-संवाद
उघैती। हाईवे पर जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर सोमवार को कस्बा वासियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को कहना है कि जलभराव और कीचड़ के बीच सड़क किनारे के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
मंगल बाजार का नाला बंद हो जाने के कारण बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गंदा पानी व कीचड़ जमा हो गया है। इससे सड़क कट रही है और गहरे गड्ढे हो गए हैं। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। जो हादसों को दावत देते हैं। कस्बा वासियों का कहना था कि मंगल बाजार में नाला बंद होने के कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र चौधरी, रवि चौधरी, जलालुद्दीन, बलवीर चौधरी, हाजी छुट्टन अली, राजकुमार, अमित चौधरी, सौदान सिंह, राकेश आदि शामिल रहे।