फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद मेला में किया भारतीय संस्कृति बचाने का आह्वान

Tue, 10 Nov 2015 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार भारती और चिकित्सक संघ की ओर मनी धन्वंतरि जयंती
विज्ञापन



पं. हेमचंद्र वशिष्ठ ने हवन कराया। कवि नरेंद्र गरल ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। भगवान धन्वंतरि से सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नगर महामंत्री पीयूष राठी ने भारतीय संस्कृति को बचाने का आह्वान किया। इसके बाद काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। पीयूष राठी ने संस्कार भारती का गीत पढ़ा। कवि हरपाल सिंह ने सौहार्द पर रचना पाठ किया तो कवि आशीष वशिष्ठ ने दीपावली के मौके पर गीत सुनाकर माहौल बनाया। सुवीन माहेश्वरी ने संदेश देने वाली रचनएं पढ़ीं।
विज्ञापन

गीतकार नरेंद्र गरल ने भगवान धन्वंतरि को समर्पित अपनी रचना प्रस्तुत की-
आरोग्य के पितामाह आरोग्य दान देना, आरोग्य का खजाना सबको समान देना।
शिशुभान सिंह ने भी अपनी रचना पाठ किया। अंत में वंदेमारम से समापन किया गया। इस अवसर पर  डॉ. एमएल राठी, विजय प्रकाश, विवेक राठी, डा.राजपूत, सौरभ, डा. शैलेंद्र कुमार राठी, अफजाल हुसैन, विरद राठी, शिशिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें