बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे स्थित गांव नगला डल्लू के पास शुक्रवार दोपहर में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिल्सी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना उघैती क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी रविंद्र सिंह बाइक से बिल्सी आ रहे थे। नगला डल्लू के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर काफी दूर तक फिसलती गई। रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक पैर की हड्डी टूट गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस के जरिये घायल को सीएचसी भेजा। वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद