फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रामपाल के शिष्यों ने निकाला शांति मार्च

Sat, 30 Jan 2016 08:07 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय समाज सेवा समिति के सदस्य और रामपाल के शिष्य गांधी ग्राउंड में सुबह से एकत्रित होना शुरू हो गए। करीब साढ़े 10 बजे गांधी ग्राउंड से शांति मार्च निकाला गया, जो नई सराय पुलिस चौकी, टिकटगंज, बड़ा बाजार, गोपी चौक, लावेला चौक होते हुए मालवीय आवास गृह पहुंचा। यहां से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर रामपाल पर लगे आरोपों को झूठा बताया गया। साथ ही रामपाल को संत कबीर का पंथ प्रचारक बताते हुए कहा गया कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। इसके बाद गांधी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम और शांति मार्च के दौरान जयकारे भी लगाए गए। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शांति मार्च के दौरान श्रवणदास, कौशलदास, संतोषदास, ओमबाबू, अमिताभ, सहदेव, विवेक दास समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें