फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सूद समेत चुकाएंगे जुल्म का हिसाब’

Sat, 30 Jan 2016 08:03 PM IST
सहसवान (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबराबाद के शिव मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में शाक्य ने कहा विपक्षी पार्टियां कार्यकर्ताओं पर जुल्म करवा रही हैं। इसका सूद के साथ हिसाब चुकता किया जाएगा। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि भाजपा में किसी भी जाति अथवा समाज का हिस्सा नहीं है, बल्कि सभी समाज के लोगों से मिलकर ये पार्टी बनी है। जबकि अन्य पार्टियों में जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकारों में जंगलराज कायम हो जाता है। समारोह में पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, उमेश राठौर, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी, विनोद पंडित और दीक्षा माहेश्वरी ने विचार रखे। पार्टी कार्यकर्ता देव सिंह यादव, ताराचंद, अंबरीश सर्राफ, मनीष माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। अमन शर्मा, सरिता सक्सेना, रेखा, रामबेटी, राजकुमारी, आलोक माहेश्वरी, कौशल सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन सुभाष गौड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें