फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पायल वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

विज्ञापन
उझानी में तीजोत्सव में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : स्रोत पुलिस
विज्ञापन
उझानी। वार्ष्णेय महिला समिति की देखरेख में शुक्रवार शाम आयोजित तीज महोत्सव में गीत और संगीत की धूम रही। इसमें पायल वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया। मेधावी बच्चों समेत प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने पुरस्कार पाया।
विज्ञापन

गौतमपुरी मोहल्ला स्थित वाटिका में तीज महोत्सव में समाजसेवी क्रिया-कलापों से अतिथियों को अवगत कराया गया। इस दौरान हुई चेयर रेस में तृप्ति, सीमा और अंशू, माला गेम में खुशबू और अलका विजेता रहीं। निशा और ज्योति वार्ष्णेय को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने गीत और संगीत से धूम मचा दी। नृत्य से उन्होंने समिति की पदाधिकारियों का मन मोह लिया।
तीज क्वीन का ताज पायल वार्ष्णेय को मिला। मुख्य अतिथि विमलेश वार्ष्णेय और डॉ. रूचि गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने अक्रूर जी महाराज के चित्र के सामने दीप जलाया। सजातीय एकजुटता का संदेश देते हुए उन्होंने सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी पर जोर दिया। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, मोनिका उर्फ मौली वार्ष्णेय, हेमलता, ममता, कनक, भूमिका, श्वेता, राधा, निशा, भावना और संगीता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें