फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरोग्य मेले में बुखार-खांसी और पेट दर्द के पहुंचे मरीज

विज्ञापन
पीएचसी पर निरीक्षण के दौरान मरीज से जानकारी लेते सीएमओ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी, पेट दर्द, बदन दर्द और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं सीएमओ ने भी पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित कीं। जिन मरीजों में संक्रमण की आशंका दिखी, उनकी खून की जांच भी कराई गई। अधिकांश जांच रिपोर्ट सामान्य मिलीं। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के तहत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उघैती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन के तहत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर पिनौनी और इस्लामनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि साफ-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए।


30 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपराह्न दो बजे तक 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार ने मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित करने के साथ बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की। संवाद
विज्ञापन


चार मरीजाें की शुगर मिली ज्यादा
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपराह्न एक बजे तक 76 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, बदन दर्द और एलर्जी से पीड़ित थे। डॉक्टर की सलाह पर 28 मरीजों की पैथोलॉजी जांच कराई गई। लैब टेक्नीशियन असर जावेद ने हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और पीलिया की जांच की। चार मरीजों की शुगर सामान्य से अधिक मिली, जबकि अन्य सभी जांच रिपोर्ट सामान्य रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें