फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सर्दी-खांसी के मरीजों की लगी लाइन, ओपीडी में बढ़ा दबाव

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। ठंड का असर बढ़ते ही जिले में बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ने लगा है। बदलते मौसम में लापरवाही बरतने के कारण बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल और महिला अस्पताल दोनों जगहों पर ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों तक मरीजों की लंबी लाइनें दिखाई दे रहीं हैं।
विज्ञापन

जिला व महिला अस्पताल सुबह आठ बजे से सुबह जाता है। तभी से पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगना शुरू हो जाती है, दोपहर तक बनी ही रहती है। क्योंकि शहर के अलावा देहात क्षेत्र से काफी मरीज यहां पर इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में ठंड बढ़ने के बाद मरीजों में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, अस्थमा की तकलीफ, हार्ट प्रॉब्लम, स्किन ड्राइनेस और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं। अचानक तापमान गिरने से विशेष तौर पर बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. अलंकार सोलंकी का कहना है कि लोग लापरवाही बरतते हुए बिना गर्म कपड़ों के सुबह-शाम बाहर निकल रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कई मरीज ऐसी शिकायतें लेकर आ रहे हैं, जिन्हें समय पर सावधानी बरत कर रोका जा सकता था। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, खानपान में पौष्टिक चीजें शामिल करें। किसी भी प्रकार की श्वास संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें