फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीमारी से जकड़े मरीजों को मिल रहीं अव्यवस्था की खुराकें

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1200 रोगियों ने पंजीकरण कराया, इनमें 400 से ज्यादा बुखार से पीड़ित थे। भीड़ ज्यादा होने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी रहीं। दवा, जांच और चिकित्सीय परामर्श के लिए रोगियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


अलापुर के गांव मई के रहने वाले खुर्शीद सुबह 11 बजे दवा काउंटर के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। बताया कि उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा है। डॉक्टर ने जांच कराई तो बताया कि बुखार है। दवा लेने के लिए आए हैं। यहां भीड़ काफी है। एक घंटे से लाइन में लगे हैं। करखेड़ी के रहने वाले राम नरेश ने बताया कि बुखार से पूरे शरीर में दर्द है। न खड़ा हुआ जा रहा है न बैठे चैन पड़ रहा है। दवा लेने आए हैं। यहां भीड़ ही इतनी है कि दवा लेने तक की हिम्मत नहीं हो रही है। अब डॉक्टर ने जांच कराने को पर्ची दी है। जांच कराने के बाद ही दवा लेंगे। बताया कि यहां पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी है। एक से दो घंटे इंतजार के बाद नंबर आ रहा है।

फिजिशियन डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि इन दिनों सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को करीब 400 से अधिक मरीजों का उपचार किया, जिनमें अधिकांश वायरल बुखार से पीड़ित रहे। बताया कि बदलते मौसम में जरा सी असावधानी लोगों को बीमार कर रही है। रात को ठंड और दिन में गर्मी है जिससे लोग कपड़े उतार देते हैं। ऐसे में हवा शरीर में प्रवेश कर रही है जो बीमारी का कारण बन रहा है। ठंडा पानी और ठंडी तासीर के पेय से दूरी बनाकर रखें। सुबह हल्का गुनगुना पानी पिएं। जुकाम हो तो भाप ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दिनों वायरल का प्रकोप है। मरीज अधिक आ रहे हैं। यही कारण है कि अस्पताल में बुखार के मरीज बढ़े हैं। -डॉ. कप्तान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें