फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सैदपुर और दहगवां में निकला गया पथ संचलन

विज्ञापन
सैदपुर में प​थ संचलन में शामिल स्वयंसेवक। संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। इसी क्रम में सैदपुर और दहगवां में भी पथ संचलन निकाले गए। सैदपुर में सोमवार को वजीरगंज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पथ संचलन निकाला गया। दंड और पूर्ण गणवेश में पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से शुरू होकर कौआ टोला, मोहल्ला कुरैशियान, मेन रोड, मोहल्ला खांची होते हुए किया गया। इसका समापन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ। रास्ते में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा का स्वयंसेवकों का स्वागत किया। जिला प्रचारक ने कहा कि संघ का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन के लिए सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देना है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण व परिवार प्रबोधन विषयों को स्वयंसेवकों के व्यवहार में लाया जाता है। नगर संघ चालक कृपाशंकर शर्मा, नगर कार्यवाह वेदप्रकाश माहेश्वरी, जिला सह संयोजक एबीवीपी आशीष देव मिश्रा, नगर शारीरिक प्रमुख हिमांशु पाराशरी, व्यवस्था प्रमुख यश माहेश्वरी, मोहित शर्मा नंदेश्वर दयाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दहगवां। नगर में पथ संचलन निकाला गया। मंगलवार शाम को हुए इस आयोजन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया और पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने कई किलोमीटर लंबे पथ संचलन किया। पथ संचलन अशर्फी लाल लक्ष्मी नारायन इंटर कॉलेज से शुरू हो होकर सहित कई जगहों से होता हुआ वापस अशर्फी लाल लक्ष्मी नारायन इंटर कॉलेज पर पहुंचा। ब्रज प्रांत के सह शारीरिक प्रमुख डॉ राम शंकर ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और अब इसने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर नरेश चंद्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, शरद, विमल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें