फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार में रंगरेलियां मनाते प्रेमी युगल को राहगीरों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रेलवे स्टेशन रोड पर एक कार में प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते हुए राहगीरों ने पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो प्रेमी व राहगीरों में झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले प्रेमी युगल को वहां से चले गए। चर्चा है कि वह दो व्यापारियों केे बेटा-बेटी थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अतंर्गत रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क किनारे एक काले रंग की कार खड़ी थी। उधर से गुजर रहे एक राहगीर की नजर कार के अंदर पड़ी। कार के अंदर प्रेमी युगल को उसने आपत्तिजनक हालत में देखा। उसने और लोगों को बुला लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद प्रेमी कार को भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। इस बीच उनको लोगों से झड़प भी हुई। काफी देर तक उनके बीच नोकझोंक होती रही। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान कुछ और लोग आए और समझाकर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें