बिल्सी वाया दिल्ली को रवाना होती रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : जमुनापुर के पास पेड़ गिरने से टूटे खंभे व सड़क पर गिरा तार।
बदायूं। इस्लामनगर जा रहे यात्रियों को रोडवेज बस के परिचालक ने बिल्सी में उतार दे रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बस का संचालन जिले की सीमा इस्लामनगर तक कराने की मांग की है।
जिला मुख्यालय से शाम छह बजे से रात 8:30 बजे तक बिल्सी और इस्लामनगर होते हुए तीन बसें दिल्ली को जाती हैं। इस दौरान यह बसें बिल्सी से आगे नहीं जा रही हैं। इस्लामनगर के यात्रियों को बिल्सी में ही उतार दिया जा रहा है। यात्रियों ने एआरएम को शिकायत भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत करने वालों में मोहन लाल, रामसेवक, ओमवीर व श्याम सिंह शामिल हैं। उनका कहना है कि बस का संचालन इस्लामनगर तक होना चाहिए। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि बिल्सी में बसाें को रोकने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। अगर चालक परिचालक मनमानी कर रहे हैं तो जांच कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही यात्रियों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।