फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली रोडवेज अड्डे पर यात्री परेशान, रात आठ से सुबह तीन बजे तक बसों का आवागमन नहीं

विज्ञापन
बिसौली बस अड्डे पर खराब पड़ा नल। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बिसौली। नगर में बने रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को परिवहन से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक जूझना पड़ रहा है। रात आठ बजे से सुबह तीन बजे तक बसों का संचालन बंद रहने से बदायूं, चंदौसी और मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि रात के समय बस नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में निजी और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जहां उनसे मनमाना किराया वसूला जाता है। दूसरे शहरों से देर शाम लौटने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


बदायूं डिपो की चंदौसी और मुरादाबाद मार्ग पर संचालन के लिए 20 बसें हैं। सीमित बसों के कारण यात्रियों को पर्याप्त परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं बस अड्डे पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था भी बदहाल है। परिसर में लगा हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है। पीने के पानी के लिए भी यात्रियों को भटकना पड़ता है। परिसर में गंदगी पसरी रहती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा। यात्रियों ने मांग की है कि बसों के संचालन का समय बढ़ाया जाए और बदायूं, चंदौसी व मुरादाबाद मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। साथ ही खराब हैंडपंप की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।-

लोगों की बात

फोटो-6सोनू नवनीत शर्मा ने बताया कि बिसौली से रात में जिला मुख्यालय जाने के लिए आठ बजे के बाद कोई वाहन नहीं है, कभी परेशानी की स्थिति में निजी वाहन या डग्गामार वाहनों से जाना पड़ता है।
विज्ञापन




फोटो-8राहुल सिंह करनपुर ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।



-

फोटो- 7



एडवोकेट राजेश भारद्वाज ने कहा कि परिवहन निगम को यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। बस स्टैंड पर लंबे समय से खराब पड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराना जरूरी है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

-



वर्जन

बस अड्डे पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। बिसौली मार्ग पर रात आठ बजे के बाद सवारियों की संख्या कम हो जाती है, इस कारण लोड फैक्टर कम आता है, साथ ही बाहरी डिपो की बसें एक से डेढ़ घंटे में निकलती है।
राजेश पाठक, एआरएम



-

बिसौली बस अड्डे पर खराब पड़ा नल। संवाद- फोटो : samvad

बिसौली बस अड्डे पर खराब पड़ा नल। संवाद- फोटो : samvad

बिसौली बस अड्डे पर खराब पड़ा नल। संवाद- फोटो : samvad

बिसौली बस अड्डे पर खराब पड़ा नल। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें