बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर चल रहा निर्माण कार्य
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म तीन के रेलवे ट्रैक के स्लीपर हटाकर पक्का किए जाने के काम के चलते कासगंज से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बमियाना रेलवे स्टेशन तक किया जा रहा है। इससे बरेली जाने वाले यात्रियों को बमियाना से बरेली तक का सफर दूसरे वाहनों से पूरा करना होगा।
कासगंज से बरेली सिटी तक दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। कासगंज से पैसेंजर टे्रन संख्या 55343 और टे्रन संख्या 55345 बरेली सिटी तक जाती है, जो अब बमियाना रेलवे स्टेशन तक ही जाएगी। वहीं, बरेली सिटी से टे्रन संख्या 55344 और टे्रन संख्या 55346 कासगंज के लिए जाती हैं, जो अब बमियाना रेलवे स्टेशन से कासगंज के लिए जाएगी। इस संबंध में एनईआर इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर स्लीपर हटाकर वहां पर पक्के स्लीपर लगाए जा रहे हैं।