निर्माण में नियमों का किया गया था उल्लंघन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) रमेश चंद्र प्रजापति ने नियमों के विपरीत बनाए गए ट्रेलर को पकड़ा है। साथ ही ट्रेलर बनाने वाली कंपनी सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति के अनुसार अब तक जिले में ऐसे दो ट्रेलर पकड़े जा चुके हैं। पिछली बार भी एक ट्रेलर पकड़ा गया था। जिसके पिछले भाग पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही उस पर चेसिस नंबर दिया गया था। वह ट्रेलर भी बनावट के अनुसार 52 टन में पास होना चाहिए था लेकिन फर्जी तौर पर उसे 55 टन में पास कर दिया गया था।
इसी क्रम में दो दिन पहले भी उसी तरह का एक ट्रेलर पकड़ा गया। यह ट्रेलर भी 52 टन की जगह 55 टन में पास कर दिया गया था। इसके पिछले हिस्से पर भी न तो नंबर प्लेट थी और न ही उस पर चेसिस नंबर दिया गया था।
यात्री कर अधिकारी ने बताया कि ट्रेलर हापुड़ की सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग कंपनी में तैयार किया गया था। ऐसे में कंपनी पर एक लाख रुपये रुपये का जुर्माना लगाया गया है।