उझानी। मंगलवार को बरेली-मथुरा हाईवे पर स्लीपर बस व पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
इसमें थाना आंवला क्षेत्र के नंदगांव महेश की हालत में सुधार न होने पर उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार दोपहर महेश की मौत हो गई। मृतक के बेटे कुनाल ने बताया कि पिता की हालत में सुधार न होने पर बरेली में भर्ती कराया था। दोपहर में डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वे शव घर ले आए हैं। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इस हादसे में मंगलवार को राजस्थान के अलवर जिले के निवासी दिनेश कुमार चौधरी व दुर्गेश यादव निवासी ग्राम सांवतीनगला की मौत हो गई थी। संवाद