फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पार्वती, बीडीवी और राजकीय कन्या इंटर कालेज ने मारी बाजी

Wed, 24 Sep 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिल्सी बीडीवी में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी। नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें अंडर 14, 17, 19 में बालिकाओं ने कबड्डी में प्रतिभाग किया। इसका उद्घाटन सीओ संजीव कुमार एवं विद्यालय के उपप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में आरबीएस यादव इंटर कॉलेज बुटला, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी, नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल खेलने से बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है तथा उनके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। निर्णायक मंडल ने अंदर 14 में पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, अंडर 17 में भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी एवं अंडर-19 में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर वरुण कुमार सिंह, अमित दीक्षित, रवीना, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेन्द्र कुमार शर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, सीपी सिंह निषाद बेगम, रेखा पटेल, पूजा वर्मा, किरण वर्मा, आरती जैन, देवानंद, गीता रानी, शेफाली माहेश्वरी, फोजिया शेख, शीतल सक्सेना, शशि वर्मा, उमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें