फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली राहत योजना के लिए लगे 45 कैंप में 500 पंजीकरण, 30 लाख राजस्व जमा

विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र पर बिल जमा करने को जुटे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिजली बिल राहत योजना एक दिसंबर से शुरू हो गई है। इसके तहत बिजली बिल बकायेदारों को अधिभार (सरचार्ज) पूरा माफ होगा। इसके लिए जिले में 45 शिविर लगाए गए हैं। जिले में 807 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन

पहले दिन कैंपों पर 500 से अधिक पंजीकरण होने के साथ 30 लाख रुपये से ज्यादा जमा कराए गए हैं। बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं का अधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत भी किया। योजना को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। योजना से जिले के 4.45 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
योजना का लाभ पाने के लिए दो हजार रुपये में पहले पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके बाद उपभोक्ता एकमुश्त या पांच सौ व 750 रुपये की मासिक किश्त से भी भुगतान कर सकते हैं। पहले चरण में सौ प्रतिशत सरचार्ज के साथ ही 25 प्रतिशत मूल बकाया, दूसरे चरण में मूल बकाया का 20 प्रतिशत व तीसरे चरण में 15 प्रतिशत मूल बकाया में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


बिजली चोरी के मामलों में भी मिलेगी राहत
इस योजना में बिजली चोरी के मामलों में भी लोगों को राहत मिल सकेगी। इसके लिए संबंधित उपभोक्ता को 40 से 50 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। प्रथम चरण में एक से 31 दिसंबर, दूसरे चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी व तीसरे चरण में एक फरवरी से 28 फरवरी तक पंजीकरण कराने की सुविधा दी जाएगी।

शहर में जमा कराया 19 लाख
शहरी क्षेत्र में 12 शिविर लगाए गए हैं। सोमवार को यहां पर करीब 19 लाख रुपया जमा कराया गया। एसडीओ सुमित कुमार ने पनबड़िया स्थित बिजली उपकेंद्र पर बकाया जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं का माला पहनाकर स्वागत भी किया। उन्होंने कहा लोग योजना का लाभ लेकर अपने बकाया का भुगतान कर सकते है।


उझानी : पहले दिन 40 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
उझानी। बिजली बिल राहत योजना में पहले दिन सोमवार सुबह 10 बजे कर्मचारियों की टीम ने बहादुरगंज मोहल्ले में डोर- टू डोर अभियान चलाया। मोहल्ले में लगे शिविर में 40 उपभोक्ताओं ने ओटीएस कराया। इन उपभोक्ताओं पर करीब चार लाख रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है। इसके अलावा उपकेंद्र परिसर में बकाया बिल जमा काउंटर पर भी ओटीएस कराने को पांच- छह उपभोक्ता पहुंचे। जेई शिवसरण ने बताया कि बकाया को लेकर सरकार की उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है। संवाद

दातागंज और समरेर में 1.80 लाख की हुई वसूली
दातागंज। शिविर में दातागंज से अधिक समरेर में वसूली की गई। बिजली निगम के अनुसार, दातागंज में राहत शिविर में 80 हजार रुपये तो समरेर में एक लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। संवाद

उसावां में डेढ़ लाख रुपये हुए जमा
उसावां। बिजली बिल राहत योजना के तहत ग्राम आनन्दपुर में लगे कैंप में डेढ़ लाख रुपये जमा हुए। दस बिजली उपभोक्ताओं ने छूट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जेई बालकिशन प्रजापति के नेतृत्व में लगा कैम्प में रजनीश कुमार, चन्दन शर्मा, किशनपाल, पत्तूलाल सहित बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

1.20 लाख की हुई वसूली



दहगवां। नगर पंचायत दहगवां में सोमवार को चार उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया। इसके साथ ही एक लाख बीस हजार रुपये की वसूली की। इस मौक़े पर जेई वीरेन्द्र प्रताप, राहुल यादव, निर्देश यादव, रामसिंह,विजेंद्र, पृथ्वीराज आदि मौजूद रहे। संवाद

लोगों को किया गया जागरूक
रुदायन। योजना के तहत कस्बे में बिजली निगम के कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। बताया सरकार ने पहली बार शत-प्रतिशत ब्याज और सरचार्ज माफी के साथ मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। इसमें दो किलोवॉट तक छोटे घरेलू उपभोक्ता तथा एक किलोवॉट तक के कनेक्शन वाले व्यावसायिक ग्राहकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर भगवती प्रसाद, विनोद कुमार, अमन कुमार, वितन कुमार, अमर सिंह, वीरेश, राजेंद्र प्रसाद और ओमवीर आदि उपस्थित रहे।
कादरचौक। शिविर में टीजी विनोद परोसिया के साथ आठ लोगों ने बिल ठीक कराने और बिल एक मुश्त जमा कराने के लिए जानकारी ली। मंगलवार को कादरचौक में शिविर लगेगा, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। संवाद

बिजली बिल में गड़बड़ी का आरोप, उपभोक्ता ने की शिकायत
बदायूं। लखनपुर निवासी राम सिंह ने बिजली बिल में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को शिकायत भेजी है। उपभोक्ता का कहना है कि उसके घर पर मात्र एक किलोवॉट का लोड है, जिसमें 4-5 एलईडी बल्ब, दो पंखे और एक टीवी चलता है। अन्य भारी उपकरण घर में नहीं लगे हैं। राम सिंह ने बताया कि बिजली कटौती भी महीने भर रही, फिर भी एक माह में 4,417 रुपये का बिल जारी कर दिया गया, जबकि वह हर माह समय से बिल जमा करता आ रहा है और कोई बकाया भी नहीं है। इससे पहले 13 सितंबर को उसने 149.97 रुपये का बिल भी जमा किया था। उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि मीटर की रीडिंग कभी सही से नहीं दी जाती, पर्ची भी कई बार बिना प्रिंट की थमा दी जाती है। संवाद

बिजली बकायेदारों को राहत देने के लिए एक दिसंबर से यह योजना शुरू की गई है। इस योजना से बिजली चोरी के मामलों में भी लोगों को राहत मिल सकती है। ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इसका लाभ उठाएं। जिले भर में 45 शिविर लगाए जा रहे हैं। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता

बिजली उपकेंद्र पर बिल जमा करने को जुटे उपभोक्ता। संवाद

बिजली उपकेंद्र पर बिल जमा करने को जुटे उपभोक्ता। संवाद

बिजली उपकेंद्र पर बिल जमा करने को जुटे उपभोक्ता। संवाद

बिजली उपकेंद्र पर बिल जमा करने को जुटे उपभोक्ता। संवाद

बिजली उपकेंद्र पर बिल जमा करने को जुटे उपभोक्ता। संवाद

बिजली उपकेंद्र पर बिल जमा करने को जुटे उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें