फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के गोद लिए गांव दुर्गपुर जरीफनगर में बिजली बदहाल

Wed, 06 May 2015 11:58 PM IST
जरीफनगर/दहगवां (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र यादव के गोद लिए गए गांव दुर्गपुर जरीफनगर में आंधी-तूफान में बिजली पोल के क्षतिग्रस्त होने से लाइन खराब हो गई। बिजली के न पहुंचने से  किसान सिंचाई को तरस गए। पोल सही कराने को लेकर लोग जेई से कई बार मांग कर चुके हैं। रोज टालमटोल को लेकर गुस्साए किसानों ने हाइवे पर जाम लगा दिया । करीब आधा घंटे तक जाम लगने के बाद पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

30 अप्रैल को आए तूफान में दुर्गपुर जरीफनगर गांव में पोल टूट जाने से बिजली गुल हो गई। इसको लेकर गांव के लोगों ने कई बार बिजली विभाग जेई नेम कुमार को अवगत कराया। सुनवाई न होने से परेशान किसान और गांव के लोगों ने बुधवार को जरीफनगर बिजली घर के सामने आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम को लगाए रखा। जाम की सूचना पर जरीफनगर थाना इंचार्ज गंगा सिंह यादव वहां पहुंच गए। सूचना पाकर सहसवान तहसीलदार नानक चंद्र आ गए। उनके आश्वासन पर जाम खुल गया। तहसीलदार ने बताया कि जल्द पोल लगवाए जाएंगे। आधे घंटे में 20 पोल जरीफनगर तो 20 पोल उस्मानपुर को दिलाए जाएंगे।
इस मौके पर जेई नेमकुमार ने बताया कि जरीफगनर क्षेत्र में तूफान के चलते 95 पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। जिनके मंगाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया था। बुधवार को एक गाड़ी में 20 आने पर गांव के लोग सभी पोल यहां से उठाकर ले गये। जिसके चलते टूटी पड़ी 11हजार की लाइन का काम रुक गया है। अब बाकी काम पोल आने पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें