फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह हुई तय, पुराने बस स्टैंड में बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के साथ नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने एसके इंटर कॉलेज के सामने पड़े पुराने बस स्टैंड की जमीन का निरीक्षण किया, साथ ही वहीं पर वाहन पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यहां पर पार्किंग बनने के बाद में शहर के अंदर जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में दो से लेकर चार पाहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए कहीं पर भी पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में लोग न चाहते हुए भी अपने वाहनों को अपने साथ बाजार में ले जाते हैं। जिसकी वजह से बाजार में जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। ऐसे में जो लोग खरीदारी करने के लिए जाते हैं। वह सही से दुकान पर खरीदारी भी नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर में वाहनों के पार्किंग के लिए जगह की तलाश की है। इसके तहत उन्होंने श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन (पुराना आंवला बस स्टैंड) पर पार्किंग स्थल का चुनाव किया है। अब यहां पर पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसको लेकर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह वहां पर जमीन की नापजोख कर लें। अगर किसी ने इन जमीन पर कब्जा किया है। तो उसे नोटिस देकर जगह को खाली कराया जाए। अगर नोटिस के बाद भी नहीं हटाता है। तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शुरुआत में यहां पर तारकशी कराई जाएगी। साथ ही एक गेट बनाया जाएगा। जिससे वाहन उसके अंदर जा सकेंगे और वही से निकल सकते हैं। तारकशी इसलिए कराई जाएगी, ताकि कोई जानवर उसके अंदर न आ सके।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग की समस्या विकराल बनी हुई थी। इससे वजह से शहर में जगह-जगह जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पालिकाध्यक्ष के साथ वाहन पार्किंग बनाने के लिए जगह की तलाश की थी। ऐसे में एसके इंटर कॉलेज के सामने पड़ी खाली जगह मिली हैं। यहां पर पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/ प्रभारी ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें