फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने पराली जलाने पर खेत मालिक को पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी युवक को खेत में पराली जलाकर वायुमंडल में प्रदूषित करने पर दबोच लिया। राजस्व निरीक्षक ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। बाद में चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया है। इसके अलावा एक और खेत मालिक के खिलाफ पराली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पराली जलाने का मामला बुधवार का है। अब्दुल्लागंज निवासी सौरभ उर्फ गौरव का बरेली-मथुरा हाईवे स्थित एक फिलिंग स्टेशन के पास खेत है। सौरभ ने सुबह में खेत में पराली जला दी। किसी ने इसकी सूचना राजस्व निरीक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह को भी बुला लिया। पुलिस ने सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि ग्रामीणों को पहले ही बताया जा चुका है कि पराली जलाने से वायुमंडल प्रदूषित हो रहा है लेकिन सौरभ ने इसके विपरीत कार्य किया। इसके अलावा गांव भवानीपुर निवासी खेत मालिक शर्मीला देवी पत्नी भूपराम के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में लेखलाप प्रमोद कुुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें