फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पंचशील नियम अपनाने से ही मानव का कल्याण’

Sat, 27 Jun 2015 12:15 AM IST
बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में में बौद्ध कथा का शुभांरभ डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने सर्व समाज के कल्याण के लिए पंचशील नियम बताए हैं, जिसके अपनाने से मानव का कल्याण हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन नियमों का पालन कठिन है, इसलिए मानव इनसे दूर भागता है। इनसे भागना ही इंसान को गलत रास्ते पर ले जाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़े हुए गांवों के विकास के लिए कटिबद्ध है। इसलिए सरकार गांवों पर विशेष ध्यान दे रही है। विकास के साथ ही जनता सपा से जुड़ती जा रही है। मौर्य-शाक्य, सैनी, कुशवाह महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि हमें भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल हो सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ.बीपी मौर्य, चंद्रपाल शाक्य, बलवीर शाक्य, राजेश शाक्य, धर्म सिंह, जगवीर शाक्य, उदयवीर सिंह, पप्पू मौर्य, गोवर्धन शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें