फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में पंचायतों का आरक्षण संभव

Tue, 28 Jul 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ रही हैं। तमाम ऐसे मतदाता हैं, जिनका वोट गांव के अलावा शहरों में भी है। पंचायत चुनाव सिर पर आया तो ऐसे लोग अपने शहर के वोट कटवाने के लिए निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं ताकि उनका नाम ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट से ऐन मौके पर निरस्त न कर दिया जाए। ऐसे लोग निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इन दिनों वोटर लिस्ट पुनरीक्षण और कंप्यूटर फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। आधार कार्ड और फोन नंबर भी मतदाताओं से लिंकअप किए जा रहे हैं। चुनाव चार चरणों में 11 से 25 अक्टूबर तक कराए जाएंगे। बदायूं कौन से चरण में आएगा। इसका भी जल्दी ही पता लग जाएगा। निर्वाचन सामग्री खरीदने की प्रक्रिया टेंडर आदि में भी डेढ़ दो माह का समय लगता है। जिले की पंचायतों में 16,11,112 मतदाता हैं।  
विज्ञापन


चार चरणों में होना है चुनाव
पहले चरण को चुनाव 11 अक्तूबर को होगा। नामाकंन 23 से 25 सितंबर तक होंगे। दूसरे चरण का मतदान 14 अक्तूबर हो होगा और नामांकन 26 से 28 सितंबतर तक होंगे। तीसरे चरण में चुनाव 20 अक्तूबर को होगा। नामांकन 30 सितंबर से तीन अक्तूबर और चौथे चरण का चुनाव 25 अक्तूबर को होगा। छह अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तीनों स्तर के चुनाव भी साथ होंगे और दलीय आधार से चुनावों को मुक्त रखा गया है।

जिले में पदों की स्थिति
परिसीमन के पहले
ग्राम पंचायत प्रधानों की संख्या-885
परिसीमन के बाद
ग्राम पंचायत प्रधानों की संख्या-1038
परिसीमन से पहले
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या-10943
परिसीमन के बाद
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या- 12874
परिसीमन से पहले
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या-996
परिसीमन के बाद
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या-1266
परिसीमन से पहले
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या- 41
परिसीमन के बाद
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या- 51
000000000
जिले की पंचायतों में मतदाता- 16,11,112
गत चुनाव में बूथ- 2653
गत चुनाव में मतदान केंद्र- 1345

चुनाव से संबंधित तारीखों की जानकारी मिल गई है। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण और कंप्यूटर फीडिंग का कार्य चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग से आगे के निर्देशों का इंतजार है। ऐसे मतदाता, जिनके नाम शहरों की मतदाता सूची में भी है, उन्हें अब चिंता हुई है। वह अपना नाम शहरों की मतदाता सूची से कटवाने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमेंद्र सिंह पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचास्थानि)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें