फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में विरोध के बीच करोड़ों के प्रस्ताव हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका की बोर्ड बैठक बदायूं क्लब में हुई। इसमें आठ सदस्यों ने पालिका के कामकाज में भ्रष्टाचार का आरोप लगाए हुए विरोध दर्ज कराया। बैठक में 2020-21 में 67 करोड़ 63 लाख 84 हजार 694 रुपये की अनुमानित आय और 67 करोड़ 48 लाख 22 हजार रुपये के व्यय के प्रस्ताव पर मोहर लगी। साथ नगर में पेयजल व्यवस्था के लिए पंप चालकों, बेलदार और सफाई व्यवस्था के लिए वाहन चालकों की संविदा बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक नगर विकास मंत्री राज्यमंत्री और पालिकाध्यक्ष की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

शहर में कोतवाली इलाका हॉटस्पॉट में है। और नगर पालिका भी उसी हॉटस्पॉट को हिस्सा है। इसकी वजह से बोर्ड की बैठक बदायूं क्लब में हुई। बैठक में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट/ ईओ अमित कुमार समेत सभी 29 वार्ड सदस्य मौजूद रहे। उनके सामने बोर्ड की बैठक का एजेंडा सुनाया गया। इसमें आठ वार्ड सदस्यों ने पालिका में भ्रष्टाचार को बोलबाला बताते हुए सभी बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई। उसके बाद में वह सभी उठकर चले गए। 21 सदस्यों पर बोर्ड बैठक का कोरम पूरा होने की वजह से बैठक जारी रही। वर्ष 2020-21 के अनुमानित आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसमें 67 करोड़ 63 लाख 84 हजार 694 रुपये की अनुमानित आय और 67 करोड़ 48 लाख 22 हजार रुपये के व्यय का बजट पास किया गया। बैठक में हबीब खां, माधुरी गुप्ता, शोएब, अनवर खां, गुलशन, मीना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने जताया विरोध
वार्ड सदस्य मुकेश कुमार साहू, गिरीश कुमार मौर्य, पारसनाथ, सुमन देवी, कुसुमलता, आशीश कुमार कश्यप, कुंवरवती कश्यप और दीपक सारस्वत ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें