बदायूं। अमित रिछारिया, ललित की जोड़ी ने दीपेश पाल, अयान मुश्तक की जोड़ी को 21-17 से शिकस्त देकर पुरुष युगल मैच में अपने नाम किया। इसमें 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिला स्तरीय ओपन पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष एकल के फाइनल मैच अमित रिछारिया और अयान मुश्ताक के बीच में खेला गया। इसमें अमित रिछारिया ने 21-17, 21-19 से मैच जीत लिया। इसके बाद में अतिथि के तैयार पर पहुंचे वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने विजेताओं का पुरस्कार वितरण किया। वहीं बताया कि मंगलवार को स्टेडियम में पुरुष वर्ग की कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद में 13 मार्च को वॉलीबॉल और 14 को एथलेक्टिस प्रतियोगिता होगी। संवाद