फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पालिका कर्मचारियों के चार करोड़ के बकाया देयों का किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद में कार्यरत सामान्य कर्मचारी, सफाई, सेवानिवृत्त, मृतक व संविदा कर्मचारियों के बकाया करीब चार करोड़ के देयों का पालिकाध्यक्ष ने भुगतान किया। बकाया देयों का भुगतान मिलने पर कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद पर कर्मचारियों के देयों का कई सालों से बकाया था। भुगतान की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन आश्वासन ही मिले। शनिवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सामान्य कर्मचारियों का तीन वर्ष का बोनस, सफाई कर्मचारियों का दो वर्ष का बोनस अंकन करीब 51 लाख रुपये, 38 सेवानिवृत्त व मृतक कर्मचारियों का बकाया उपादान करीब 95.5 लाख रुपये, उच्च न्यायालय में विचाराधीन 37 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त देयों के सापेक्ष एक करोड़ 36 लाख रुपये, अर्जित अवकाश के बदले नकदीकरण में 31 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया।
इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक माह की बकाया पेंशन अंकन 39 लाख, संविदा सफाई कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का एरियर दो लाख रुपये, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बोनस करीब पौने तीन लाख और अन्य देयों में करीब 14.75 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इस मौके पर सभासद प्रेमलता, गिरीश शुक्ला, जलकल अभियंता पुष्पेंद्र सिंह, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, लेखाकार लवी कुमार, कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा, सफाई मजदूर संघ नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, नगर सचिव अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें