फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डंपर की टक्कर से धान से भरी ट्रॉली पलटी, चालक घायल

विज्ञापन
गांव के परौली के पास सड़क पर पलटी पड़ी ट्राली। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर परौली गांव के पास सोमवार को डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में धान से भरी ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। ट्रॉली पलटने से उसमें भरा धान सड़क पर बिखर गया, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

आंवला क्षेत्र निवासी उमेश चंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर बिसौली जा रहे थे। परौली गांव के पास बिसौली की ओर से आ रहे डंपर से उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। ट्रॉली सड़क पर पलट गई। उसमें भरा धान हाईवे पर फैल गया। सूचना पर बिल्सी पुलिस पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराया और सड़क पर बिखरा धान हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर आवागमन चालू करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें