अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अंशू व अंकित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल खुशबू का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर भाई-बहन के शव परिजनों को सौंप दिए। एसपी देहात केके सरोज और सीओ कर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दुखद हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि सिलहरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार तीन बच्चों को रौंद दिया। हादसे में भाई-बहन की मौत हुई है। एक छात्रा घायल हुई है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।