फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आउटसोर्सिंग के बिजली कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, धरना शुरू

विज्ञापन
उझानी बिजली उपकेंद्र पर धरना देते आउटसोर्सिंग के कर्मचारी।स्रोत- यूनियन
विज्ञापन
उझानी। पावर कारपोरेशन प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आउटसोर्सिंग के बिजली कर्मियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार सुबह धरना शुरू कर दिया। उन्हें दो महीना से वेतन भी नहीं मिला है। अब, फेशियल अटेंडेंट्स लगाने का भी दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों ने कहा कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन की ओर से उनकी दिक्कतों पर गौर नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार इजाफा होने से कर्मचारियों पर काम का लोड तो बढ़ा है। साथ में उन्हें लाइन और खंभों पर कार्य करने के लिए सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। कर्मचारियों की जान पर जोखिम बना रहता है।
पिछले सालों में हादसे में कई कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी हैं। फेशियल अटेंडेंट्स लगाने का भी दबाव बनाया जा रहा है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने रामप्रकाश, सुभाष और रजनेश कुमार ने बताया कि लगातार काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें नियमित वेतन नहीं मिल पाता। दो महीना से वेतन नहीं मिलने की वजह से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी कारपोरेशन की ओर से कर्मचारियों की छंटनी कर दिए जाने का ऐलान कर दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों में अभिनव, उमेश कुमार, शरफुद्दीन, अमित, सोनू, पिंकू, सूरजपाल, तौफीक और बिजनेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें