फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं ने एडीएम को घेरा

Tue, 17 Mar 2015 11:46 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन न मिलने से परेशान महिलाओं ने तहसील दिवस में प्रदर्शन किया और एडीएम का घेराव किया। एडीएम राजेंद्र प्रसाद यादव के आश्वासन के बाद ही महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

तहसील दिवस में शिकायतें सुनने आए एडीएम राजेंद्र प्रसाद यादव को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब समाजवादी पेंशन न मिलने से परेशान महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। कुछ महिलाएं तो गाड़ी के आगे खड़ी हो गईं। ग्रामीण मजदूर समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह ने महिलाओं का पक्ष एडीएम के सामने रखते हुए कहा कि पेंशन न मिलने के कारण महिलाएं परेशान हैं। इधर, बैंकों में ले-देकर ही खाते ख्ुाल रहे हैं। आर्थिक संकट झेल रही महिलाओं के सामने तो रोटी का भी संकट है। एडीएम यादव ने इस मामले को लेकर एसडीएम गुलाबचंद्र को आवश्यक कायवाही करने के लिए कहा। प्रदर्शन में बानो, जमीला, शकीला, कहकशां, जागन, नरगिस, रामलली, मीना, अख्तरी, कलावती, शांति, भूदेवी, अशरफ ी, दुर्गावती, फू लवती, ज्ञानवती, माया शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें