फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। सावन माह में कस्बे के वार्ड संख्या-1 स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सीओ बोले- नया शिवलिंग मंगाकर जल्द ही स्थापना करा दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। सावन के दौरान हुई घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ गई। सूचना पर सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
सीओ ने बताया कि मंदिर में नया शिवलिंग मंगाया गया है, जिसे विधि-विधान से स्थापित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें