फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
उघैती थाना क्षेत्र में खंडवा-मसूदपुर रोड पर हुए हादसे में छात्रा प्रियंका की मौत के बाद जुटी भी
विज्ञापन
उघैती। खंडवा-मसूदपुर रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रही कक्षा छह की छात्रा प्रियंका की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा को पीछे से रौंदा था। हादसे में छात्रा के सिर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। छात्रा उसमें फंसकर करीब पांच मीटर तक घसीटती चली गई थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेने के बाद आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

उघैती क्षेत्र के कुबरी गांव निवासी सोपाली की 12 वर्षीय पुत्री प्रियंका खंडुवा गांव स्थित सुधारानी मॉडल पब्लिक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। पिता सोपाली ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ वह रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। गांव की अन्य बच्चियां भी साइकिल से साथ निकली थीं, मगर कुछ बच्चियां आगे निकल गईं।
पिता ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा था कि प्रियंका खंडुवा गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। हादसे में छात्रा का सिर कुचल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर चालक भाग निकला। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। छात्रा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक अंकित उर्फ नेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं पोस्टमॉर्टम कराकर छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

छह बेटियों में तीसरे नंबर की थी प्रियंका
खेती किसानी व मजदूरी करने वाले पिता सोपाली ने बताया कि उनकी छह बेटियां हैं, जिसमें प्रियंका तीसरे नंबर की थी। पढ़ने-लिखने में काफी होशियार थी। हादसा खंडवा से महज 500 मीटर दूर खंडवा-मसूदपुर रोड पर हुआ। मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से घूरा डालकर आ रहा चालक उसे तेजी से भगा ले जा रहा था, तभी उसने साइकिल सवार छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

करीब एक घंटे तक मौके पर पड़ा रहा शव
छात्रा की मौत के बाद सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। करीब एक घंटे तक शव मौके पर पड़ा रहा। प्रियंका के पिता सोपाली, मां विमला देवी, ताऊ पृथ्वी पाल सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटी का शव देख मां का कलेजा फट गया। ताऊ गुमसुम शव के पास अपनी लाठी रखकर काफी देर तक बैठे रहे। मां के विलाप से अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं।

उघैती थाना क्षेत्र में खंडवा-मसूदपुर रोड पर हुए हादसे में छात्रा प्रियंका की मौत के बाद जुटी भी

उघैती थाना क्षेत्र में खंडवा-मसूदपुर रोड पर हुए हादसे में छात्रा प्रियंका की मौत के बाद जुटी भी

उघैती थाना क्षेत्र में खंडवा-मसूदपुर रोड पर हुए हादसे में छात्रा प्रियंका की मौत के बाद जुटी भी

उघैती थाना क्षेत्र में खंडवा-मसूदपुर रोड पर हुए हादसे में छात्रा प्रियंका की मौत के बाद जुटी भी

उघैती थाना क्षेत्र में खंडवा-मसूदपुर रोड पर हुए हादसे में छात्रा प्रियंका की मौत के बाद जुटी भी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें