फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, सवार घायल

विज्ञापन
बदायूं के इस्लामनगर में थाने के पास तेज ग​ति से कार मोड़ने पर कार अनियंत्रित होकर पेड पर चढ़ी। 
विज्ञापन
इस्लामनगर। बहजोई रोड पर थाने के पास रविवार को अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर खड़ी हो गई। हादसे में उसमें सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

संभल जिले की कोतवाली बहजोई निवासी अरबाज अपने परिवार के साथ कार से कस्बे में चमन के यहां शादी में शामिल होने आ रहे थे। मोड़ पर पहुंचने के बाद कार अनियंत्रित होकर तेज गति से सीधे पेड़ से टकराकर खड़ी हो गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर कस्बे के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। थाना पुलिस ने क्रेन बुलाकर गाड़ी को सीधा कराया। घायलों में अरबाज के पिता जब्बार, पत्नी अली जान, माता अजीजान, बेटी अमीरा, इफ्जा, हवीवन घायल हुए हैं। सभी की हादसे में मामूली चोटें आई है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि हादसे में घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें