फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की असम में ब्रेन हेमरेज से मौत

विज्ञापन
मृतक जयविंद कुमार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव नरखेड़ा निवासी 32 वर्षीय फौजी जयविंद कुमार की असम में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। शनिवार शाम उनके शव को गांव लाया गया। रविवार की सुबह उन्हें अंतिम विदाई दी गई। साथ आए फौजियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

ग्राम नरखेड़ा निवासी फौजी जयविंद कुमार पुत्र राजाराम वर्ष 2007 में सेना में भर्ती हुए थे। इस समय वह असम के डिब्रूगढ़ में तैनात थे। परिवार वालों के मुताबिक तीन दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसपर फौजी साथियों ने मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार शाम उनका शव गांव पहुंचा। तमाम रिश्तेदारों की मौजूदगी में साथी जवानों ने जयविंद को अंतिम विदाई दी। जयविंद के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। जयविंद के आठ वर्षीय बेटे अंशू ने पिता के शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें