फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं क्लब चुनाव: चार लोगों ने नाम लिए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं क्लब में 17 जनवरी को कार्यकारिणी का चुनाव होना तय है। चुनाव लड़ने के लिए कई लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें चार लोगों ने गुरुवार को नाम वापस ले लिए। जबकि चार पदों पर 10 लोग आमने-सामने होंगे। सबसे ज्यादा अंकेक्षक के पद पर चार लोग हैं।
विज्ञापन

बदायूं क्लब में उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, सहसचिव प्रशासन, सांस्कृतिक सचिव, जनसंपर्क सचिव, क्रीड़ा सचिव और अंकेक्षक पद पर 17 जनवरी को चुनाव होना तय है। तीन से पांच जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चली थी। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। वहीं गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर नामांकन कराने वाले सतीश चंद्र मिश्रा, सहसचिव पद पर अशोक कुमार खुराना, सांस्कृतिक सचिव केएल गुप्ता, क्रीड़ा सचिव परविंद्र सिंह दुआ ने अपने-अपने नाम चुनाव प्रक्रिया से हटा लिए हैं। ऐसे में अब सचिव पद पर विपिन अग्रवाल व डॉ. अक्षत अशेष, सहसचिव प्रशासन पद पर दीपक सक्सेना, दिनेश चंद्र वर्मा, जनसंपर्क पद पर सचिव अशोक कुमार खुराना व मनीष सिंघल और अंकेक्षक पद पर संजय रस्तोगी, अजय कुमार गुप्ता, सुधांशु कुमार, विवेक खुराना शामिल है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुवेंद्र कुमार गुप्ता, सहसचिव पर अनूप रस्तोगी, सांस्कृति सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना, क्रीड़ा सचिव कुलदीप रस्तोगी निर्विरोध चुने जाएंगे। क्योंकि इन पदों पर केवल एक-एक आवेदन ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें