फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता की मौत, गुस्साए घरवालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। प्रसव के लिए कछला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई गई एक महिला की बेटे को जन्म देने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इस पर वहां तैनात स्टाफ नर्स ने महिला के परिजनों को उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाहिता को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर गुस्साए परिजन शव घर रखकर ग्रामीणों के साथ दोबारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्टाफ की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसिंगा निवासी ममता (30) पत्नी अशोक श्रीवास्तव को परिवार ने प्रसव के लिए कछला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। परिवार ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे ममता ने नार्मल डिलीवरी के दौरान बेटे को जन्म दिया। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद ममता को रक्तस्राव शुरू हो गया। उनके मुताबिक नर्स रक्तस्राव रोकने में नाकाम रही। इसके चलते ममता की हालत गंभीर होती गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पति अशोक का आरोप है कि प्रसव के करीब आधा घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई थी लेकिन नर्स ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए ममता को बेहोश बताकर बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नर्स की बात पर पति समेत घरवाले एंबुलेंस से ममता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजन पहले तो शव लेकर घर लौटे। फिर वहां से ग्रामीणों के साथ दोबारा कछला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पीड़ित परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह उन्हें समझाकर लौटाया गया। लेकिन परिवार वालों ने अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नर्स की लापरवाही की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

नर्स ने कराया प्रसव, उसी ने कर दिया रेफर
कछला स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर तो तैनात है लेकिन वहां मौजूद नहीं रहते। सोमवार को भी प्रभारी चिकित्सक वहां मौजूद नहीं थे। ममता की डिलीवरी वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने ही कराई थी। फिर हालत बिगड़ने पर परिवार को गुमराह करते हुए नर्स ने ही उसे नियम कानून ताक पर रखते हुए बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाओं का अभाव होने का भी आरोप लगाया।
महिला की मौत का मामला मेरे संज्ञान में हैं। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत बिगड़ी थी। जिस पर नर्स ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। परिजनों के आरोप गलत हैं। सोमवार को मेरी ड्यूटी उझानी में थी। जिस कारण मैं स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद नहीं था। प्रभारी चिकित्साधिकारी, कछला स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें